नारायणपुर : प्रखंड के बीरबन्ना गांव में रविवार की रात 12 बजे गांव के अपराधी मृत्युंजय यादव, शिवा यादव सहित अन्य ने मिलकर जमीन विवाद में इंदु देवी व गुलशन यादव को गोली मार दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद भवानीपुर पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी भेजा जहां डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि 12 बजे रात में मृत्युंजय यादव, शिवा यादव, भोला यादव, विजय यादव सहित 15-20 लोगों ने घर पर आकर गोलीबारी की। जिसमें पहली गोली छत की छज्जा में लगी। गोलीबारी में इंदु देवी व गुलशन यादव को गोली लगी है।

