नवगछिया : खैरपुर कदवा चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख एक अपराधी अपना हथियार फेंक कर भाग गया. यह घटना लोकसभा चुनाव को लेकर कदवा थाना अध्यक्ष नसीम अंसारी द्वारा आयोजित नियमित वाहन जांच के दौरान घटी.
पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने अपना हथियार फेंककर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल पर एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद की और मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है.












