नवगछिया । नवगछिया, बिहपुर, खरीक, रंगरा के भवानीपुर में स्थापित प्रतिमा का जयकारे के बीच विसर्जन किया गया। बिहपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ मां वामकाली समेत कसेरा टोला, ब्राह्मण टोला, मंडल टोला एवं बिहपुर इंजीनियरिंग के मां वाम काली की प्रतिमा का वैदिक रीति रिवाज से विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से सोमवार को बिहपुर थाना घाट सरोवर में किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मां वामकाली प्रतिमा विसर्जन रथ की अगुवाई प्रधान पुजारी जयंत कुमार शर्मा व संचालक पूजा महासमिति के प्रधानमंत्री गौरव शर्मा ने की। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारे से गूंज उठा। विसर्जन शोभा यात्रा में मंदिर से विसर्जन घाट तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई थी। महिलाओं ने मां को खोइंछा भी दिया और विदाई गीत गाकर विदाई दी।
खरीक के रामगढ़ स्थित काली मैया की प्रतिमा भी विसर्जित की गयी। वहीं भवानीपुर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में स्थापित प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया।

