नवगछिया । रविवार को दीपों के पर्व दीपावली की देर रात को विधि विधान से विभिन्न काली मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु माता का पट खोला गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। इसके पूर्व लोगों ने परंपरागत तरीके से दीपावली के मौके पर रंगीन बल्बों से घरों को सजाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर मिट्टी के दीये भी जलाये गये। ग्रामीण क्षेत्रों में हुक्का पाती भी खेला गया। नवगछिया अनुमण्डल के रंगरा, सधुआ,भ वानीपुर, नगरह, तीनटंगा करारी, डिमाहा, गोसाईंगांव अभिया, पचगछिया, तिरासी, डुमरिया, सैदपुर गोढ़ियारी के काली मंदिरों में विधि विधान से मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।
इस अवसर पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया गया है। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, रंगरा ओपी अध्यक्ष बीट्टू कमल, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार घूम-घूम कर जायजा लेते देखे गये।

