प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत में शुक्रवार की रात मां वाम कालिका नाट्य कला परिषद के बैनर तले नवयुवक संघ ने नृजेश कुमार ठाकुर के सफल निर्देशन में डोली की कीमत नाटक का मंचन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस नाटक के जरिए कालाकारों में शामिल श्याम कुमार सक्सेना, सोनू मंडल, रोहित पंडित, रुपेश पंडित, अजय साह, गणेश साह, तन्मय उर्फ बंकु व रोहित यादव आदि ने दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर तंज कसा। इस नाटक के जरिए कलाकारों ने यह बताने की कोशिश की कि एक पिता व उसका परिवार के साथ समाज के लिए एक बेटी की डोली की कीमत क्या होती है।
वहीं, दर्शकों ने अभिनय को खूब सराहा। इस दौरान मुन्ना म्युजिकल ग्रुप लैलख के कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नाटक का उद्घाटन महंत नवलकिशोर दास, गौरव शर्मा, जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज, मुखिया मनोज लाल, सरपंच अशोक गोस्वामी, जयंत शर्मा, नंदलाल मंडल, त्रिपुरारी गोस्वामी आदि ने किया।

इस मौके पर नवयुवक संघ के अध्यक्ष नीतेश उर्फ सिंटू मंडल, सचिव राकेश मंडल व कोषाध्यक्ष रोहित पंडित अनिल पंडित, लालमोहन, रिंकू मंडल, नारायण शर्मा, प्रमोद सिंह, आलोक कुमार, आशु पंडित, समीर मुखर्जी, रूपेश माही व रितेश यादव आदि की सक्रियता रही। वर्षों से यहां माटक के जरिए सामाजिक चेतना दिर की परंपरा को जीवित रखा है।
