NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : रूबी देवी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया

नवगछिया रंगरा थाना के कोसकीपुर में मिट्ठू महतो की पत्नी रूबी देवी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मांगन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या 21 जनवरी को हुई थी और इसके लिए प्राथमिकी मृतक की मां प्रमिल देवी के बयान पर दर्ज की गई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न अधिकारी शामिल थे। टीम ने तकनीकी और मानव संसाधन जांच कर घटना के अगले दिन इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार और खोखा बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी ने अपने बयान में कहा कि हत्या का कारण जलकर विवाद था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा और खोखा भी बरामद किया है। आरोपी दो बार शराब के मामले में जेल जा चुका है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है