Headlines

नवगछिया में 77 जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

नवगछिया । दशहरा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने भागलपुर जिला पदाधिकारी के साथ 77 जगह पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है । दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति के साथ-साथ पुलिस निरीक्षक की नियुक्ति अलग-अलग जगह पर किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस जिला नवगछिया के सभी थाना और ओपी क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में पांच जगह पर बिहपुर थाना क्षेत्र में 9 जगह पर, झंडापुर सहायक थाना क्षेत्र में पांच जगह पर, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में 6 जगह पर ,गोपालपुर थाना क्षेत्र में 10 जगह पर,

नवगछिया थाना क्षेत्र में सात जगह पर खरीक थाना क्षेत्र में सात जगहों पर, परबत्ता थाना क्षेत्र में तीन जगहों पर रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में 10 जगहों पर, कदवा सहायक थाना क्षेत्र में चार जगहों पर, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में तीन जगह पर और नदी थाना क्षेत्र में पांच जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है