नारायणपुर । प्रखंड के कुशहा जिलेबिया मोड़ बांध किनारे रविवार की सुबह आपसी विवाद में गोली चली। जिसमें गांव के युवक सरोवर कुमार (24 वर्ष) को पैर में गोली लगी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आनन फानन में घायल को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया। सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल के पिता जनार्दन साह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घायल पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ छापेमारी किया जा रहा है। ग्रामीण सूत्र ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चली है।

