बिहपुर में मतदान की तैयारी में लापरवाही बरतने पर डीएम ने बीडीओ को फटकार लगायी। उन्हें शोकॉज करते हुए तत्काल जवाब देने को कहा गया है। तैयारी में कमी पाये जाने पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने कमान संभाली। इसके बाद सभी सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम के साथ मतदान केन्द्रों पर रवाना किया गया।
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि बारिश के चलते तैयारी प्रभावित हुई थी। बीडीओ द्वारा भी समय से सब कुछ तैयार नहीं किया गया था। नवगछिया एसडीओ और जिला स्तरीय अधिकारियों ने जाकर समय से काम पूरा करवा दिया। सभी गश्ती दल को ईवीएम के साथ बूथ पर भेज दिया गया है। नारायणपुर और बिहपुर प्रखंड में मतदान की तैयारी पूरी हो गयी है। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। पर्याप्त संख्या में सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
पांचवे चरण में जिले के नारायणपुर और बिहपुर प्रखंडों में वोट डाले जायेंगे। शनिवार को गश्ती दल को ईवीएम के साथ बूथों पर रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने हर बूथ पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा किया है। नारायणपुर के सभी बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
नारायणपुर प्रखंड में 1016 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 468 पुरूष और 548 महिला प्रत्याशी है। यहां जिला परिषद की एकमात्र सीट पर 14 महिला प्रत्याशी भाग्य आजमा रही है। बिहपुर प्रखंड में 1333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 604 पुरूष और 729 महिला प्रत्याशी हैं। मतगणना 26 अक्टूबर को बीएयू परिसर सबौर में 26 अक्टूबर को होगी। बिहपुर में छह मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। दो आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। नारायणपुर में पांच बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था है। दो आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिला मुख्यालय में नौ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अलावा अनुमंडल और प्रखंड में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
एक नजर
नारायणपुर प्रखंड
कुल मतदाताओं की संख्या – 76675
पुरूष मतदाताओं की संख्या -40557
महिला मतदाताओं की संख्या – 36113
अन्य मतदाताओं की संख्या – 05
मतदान केन्द्रों की संख्या -139
मतदान भवनों की संख्या – 70
सहायक मतदान केन्द् – 08
चलंत मतदान केन्द्र – 04
संवेदनशील मतदान केन्द्र – 00
अति संवेदनशील मतदान केन्द्र – 208
पदों के लिए प्रत्याशी
जिला परिषद के एक पद के लिए – 14 प्रत्याशी
मुखिया के 11 पदों के लिए 91 प्रत्याशी
सरपंच के 11 पदों के लिए 53 प्रत्याशी
पंचायत समिति सदस्य के 13 पदों के लिए 82 प्रत्याशी
ग्राम पंचायत सदस्य के 128 पदों के लिए 539 प्रत्याशी
ग्राम कचहरी पंच के 77 पदों के लिए 237 प्रत्याशी
तीन ग्राम पंचायत सदस्य और 54 ग्राम कचहरी पंच निर्विरोध निर्वाचित
प्रत्याशी में महिलाओं का प्रतिशत
जिप सदस्य -100 प्रतिशत
मुखिया -61.54 प्रतिशत
सरपंच – 43.40 प्रतिशत
पंचायत समिति सदस्य- 48.78 प्रतिशत
वार्ड सदस्य – 52.50 प्रतिशत
कचहरी पंच – 55.70 प्रतिशत
बिहपुर प्रखंड
कुल मतदाताओं की संख्या – 93178
पुरूष मतदाताओं की संख्या -49081
महिला मतदाताओं की संख्या – 44090
अन्य मतदाताओं की संख्या – 05
मतदान केन्द्रों की संख्या -174
मतदान भवनों की संख्या – 89
सहायक मतदान केन्द् – 10
चलंत मतदान केन्द्र – 03
संवेदनशील मतदान केन्द्र – 06
अति संवेदनशील मतदान केन्द्र – 166
पदों के लिए प्रत्याशी
जिला परिषद के दो पद के लिए – 17 प्रत्याशी
मुखिया के 13 पदों के लिए 85 प्रत्याशी
सरपंच के 13 पदों के लिए 84 प्रत्याशी
पंचायत समिति सदस्य के 17 पदों के लिए 107 प्रत्याशी
ग्राम पंचायत सदस्य के 162 पदों के लिए 735 प्रत्याशी
ग्राम कचहरी पंच के 108 पदों के लिए 305 प्रत्याशी
एक ग्राम पंचायत सदस्य और 55 ग्राम कचहरी पंच निर्विरोध निर्वाचित
प्रत्याशी में महिलाओं का प्रतिशत
जिप सदस्य -29.41 प्रतिशत
मुखिया – 64.71 प्रतिशत
सरपंच – 47.62 प्रतिशत
पंचायत समिति सदस्य- 57.93 प्रतिशत
वार्ड सदस्य – 53.61 प्रतिशत
कचहरी पंच – 56.72 प्रतिशत
जिला नियंत्रण कक्ष
0641-2401114
0641-2401124
0641-2401125
0641-2401126
0641-2401128
0641-2401129
0641-2401115
अनुमंडल नियंत्रण कक्ष
06421-223103