बिहपुर व नारायणपुर में थमा चुनाव प्रचार, मतदान कल.. ईवीएम कमिशनिंग सेंटर का एसडीओ ने लिया जायजा

NEWS

बिहपुर अाैर नारायणपुर में पांचवें चरण के तहत 24 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार शाम प्रचार का शोर थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं। बिहपुर के मधुसूदन सर्वोदय प्लस टू हाईस्कूल में बीडीओ सह आरओ सतीश कुमार की मौजूदगी में मतदानकर्मियों के बीच चुनाव सामग्री वितरित किया गया। मीडिया कोषांग प्रभारी चंद्रभूषण व सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार दीपक ने बताया कि 24 अक्टूबर को प्रखंड की 13 पंचायतों में 174 बूथों पर मतदान होगा। कुल 93176 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड में दो जिला परिषद,13 मुखिया,13 सरपंच,17 पंचायत समिति सदस्य, 163-163 वार्ड सदस्य व पंच के पद के लिए चुनाव होना है। गोविंदपुर व कहारपुर मवि का भवन कटाव की भेंट चढ़ने के कारण वहां चलंत मतदान केंद्र रहेगा। वहीं राजकीयकृत मवि गौरीपुर स्थित बूथ संख्या 161 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जबकि मवि बभनगामा स्थित बूथ संख्या 128 व राजकीयकृत मवि गौरीपुर स्थित बूथ संख्या 155 पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी।


इधर, नारायणपुर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ हरिमोहन कुमार की मौजूदगी में मतदानकर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। प्रखंड की 11 पंचायतों में 139 बूथों पर मतदान होगा। जिसमें 834 मतदानकर्मी लगाए गए हैं।

ईवीएम कमिशनिंग सेंटर का एसडीओ ने लिया जायजा

बिहपुर | शुक्रवार को एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल मधुसूदन सर्वोदय प्लस टू हाईस्कूल में बनाए गए ईवीएम कमीशनिंग सह डिस्पैच सेंटर पहुंचे। उन्होंने बीडीओ सह आरओ सतीश कुमार, सीओ बलिराम प्रसाद से मतदान की तैयारी के बारे में जानकारी ली