नवगछिया और खरीक की 23 पंचायतों के 2379 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

NEWS

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
नवगछिया की 10 और खरीक की 13 पंचायतों के कुल 2379 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं मतगणना से एक दिन पहले शुक्रवार को प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जीत का हिसाब लगाते रहे। वहीं कुछ प्रत्याशियों ने मंदिरों में मत्था टेक भगवान का आशीर्वाद लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी पंचायत सह सीओ रोहित कुमार ने बताया कि प्रखंड में 10 मुखिया, 10 सरपंच, एक जिला परिषद सदस्य, 14 पंचायत समिति सदस्य, 134-134 वार्ड सदस्य व पंच पदों के लिए कुल 1099 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि पंच पद पर 28 व वार्ड सदस्य पद पर दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं खगड़ा पंचायत के वार्ड 6 में एक प्रत्याशी के निधन होने के कारण चुनाव आयोग ने वहां मतदान स्थगित कर दिया है। खरीक में 13-13 मुखिया व सरपंच, 17 पंचायत समिति सदस्य, दो जिप सदस्य, 168 वार्ड सदस्य एवं 168 पंच पदों के लिए 1280 उम्मीदवार मैदान में हैं।


खरीक में 64.78, नवगछिया में 72.15 % हुआ था मतदान

छठे चरण के तहत 3 नवंबर को नवगछिया की 10 पंचायतों के 140 और खरीक की 13 पंचायतों के 172 बूथों पर वोटिंग हुई थी। खरीक में 64.78 और नवगछिया में 72.15 फीसदी मतदान हुआ था। दोनों प्रखंडों में वोटिंग में पुरुषों से महिलाएं आगे रहीं थीं। खरीक में 65.71 प्रतिशत महिलाएं और 63.85 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले थे। वहीं नवगछिया में 75.21 प्रतिशत महिलाएं और 69.09 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।