नवगछिया: होली में डीजे और अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.. बजा तो नपेंगे थानाध्यक्ष

NEWS

नवगछिया: अनुमंडल सभागार में होली और शब-ए-बरात को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल शांति समिति की बैठक मंगलवार को एसडीओ यतेद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में की गयी। मुख्य अतिथि एसपी सुशात कुमार सरोज थे। एसपी ने कहा कि होली में डीजे और अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने कहा कि थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि डीजे नहीं बजे, अगर बजता है तो जिम्मेदार थानाध्यक्ष होंगे। होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि होली का त्योहार काफी उल्लास और उमंग से मनाया जाता है।

इसी उल्लास के बीच असामाजिक तत्व भी समाज का सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, जिसपर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर केवल प्रशासन द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। इसके लिए आमजनों का सहयोग भी अपेक्षित है। ऐसे तत्वों की जानकारी पुलिस को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसडीपीओ दिलीप कुमार, सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ एवं शांति समिति सदस्य मुकेश राणा, मनोज पाण्डेय, चंदश्वेरी सिंह, शंकर सिंह अशोक, मो. मोहीउद्दीन सहित अनुमंडल के गणमान्य लोग मौजूद थे।