नवगछिया। थाना क्षेत्र के शोकचा पुनामा निवासी आयुष कुमार (14) पिता शिवम कुमार की कोसी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी है। परिजनों ने बताया कि आयुष स्नान करने गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसे तैरने नहीं आने के कारण ज्यादा पानी में जाने से डूब गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने नवगछिया एसडीओ यतेंद्र पाल को दी। एसडीओ ने घटनास्थल पर नवगछिया सीओ को भेजा l हालांकि ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
