नवगछिया : अब सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस दियारा के डोन का पोस्टर चिपका करेगी बेनकाब -Naugachia News

NEWS

नवगछिया : भागलपुर के आईजी सुशील मानसिंह खोपड़े व डीआईजी विकाश वैभव ने गुरुवार को नवगछिया एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया और नवगछिया पुलिस के कार्यों की समीक्षा भी की. आईजी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना और सार्वजनिक स्थानों पर वांछित अपराधियों के फोटो के साथ उसका विवरण सहित पोस्टर चिपका दें. आईजी ने कहा कि कई अपराधी ऐसे हैं जो अपराध की घटना को अंजाम देकर गांव में घूमते हैं और लोगो को यह पता भी नही चल पाता है कि उक्त व्यक्ति ने कोई अपराध किया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईजी डीआइजी ने नवगछिया एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

फोटो के साथ घटना का विवरण देने से उनका चेहरा सार्वजनिक होगा और पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में सहूलियत होगी. वहीं उन्होंने हाल में हुई आपराधिक घटनाओं के स्पॉट को चिन्हित करने एवं किस कारण उक्त क्षेत्र में इस तरह की घटना होती है. इस संबंध में भी घटनाओं से संबंधित हॉट स्पॉट चिन्हित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी दस्तावेजो का अवलोकन किया। मौके पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिस जिले के लंबित कांडो की समीक्षा नवगछिया एसपी निधि रानी से की.

मौके पर दोनों पदाधिकारियो ने लंबित मामलों का निष्पादन करने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश दिया. आईजी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि नवगछिया पुलिस जिला में 25 ऐसे मामले हैं जो वर्ष 2017 के पहले के है. उन्होंने सभी मामलों का अवलोकन किया. आईजी ने बताया कि लंबित मामलों में आपराधिक मामले शामिल हैं. इन मामलों में कुछ में एफएसएल रिपोर्ट नहीं है. कुछ मामलों में अनुसंधान चल रही है. ऐसे मामलों के निष्पादन के लिए उन्होंने एफएसएल से संपर्क कर या जो भी समस्या है उसे दूर करते हुए आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने हाल में हुई आपराधिक घटनाओं के स्पॉट को चिन्हित करने एवं किस कारण उक्त क्षेत्र में इस तरह की घटना होती है. इस संबंध में भी घटनाओं से संबंधित हॉट स्पॉट चिन्हित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. आईजी ने बताया कि नवगछिया के 120 ऐसे मामले है जो स्पीडी ट्रायल के तहत चल रहे हैं. जिसमे आर्म्स एक्ट के 55, उत्पाद अधिनियम के 59, एससीएसटी के चार एवं पॉक्सो के दो मामले शामिल हैं. वहीं उन्होंने कहा कि 34 मामले को एसपी द्वारा स्पीडी ट्रायल के लिए प्रस्ताव दिया गया है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने बताया कि जून माह में कुल पांच मामलों में सजा भी हुई है. इस मौके पर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती भी मौके पर मौजूद थे.