नवगछिया : गोपालपुर में नाव से कट्टा व गोली बरामद, युवक फरार.. दावा किया कि जल्द ही दोनों सलाखों के पीछे

गोपालपुर

पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों पुलिस दियारा इलाके में छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गंगा बांध पर स्पर आठ के पास कट्टा, 11 गोली, एक मोटरसाइकिल और 50 लीटर देसी शराब बरामद किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


वहीं पुलिस को देखते ही तस्कर तीनटंगा गांव निवासी मलोरी यादव और एक अन्य युवक नदी में कूदकर भाग गए। गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने दावा किया कि जल्द ही दोनों सलाखों के पीछे होंगे।