नवगछिया : जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड के उच्च विद्यालय में निरीक्षण, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने गुरुवार को गोपालपुर प्रखंड में उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता, साफ. सफाई एवं शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की। इसके अलावा मध्य विद्यालय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापक Rमश: आनंद सुदा एवं बॉसकी नाथ मिश्र बिना पूर्व सूचना के ही विद्यालय से अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उच्च विद्यालय सैदपुर में आरएमएस एवं बिहार सरकार के द्वारा दो अलग.अलग भवन निर्माण का कार्य अधूरा रहने के कारण उसे जल्द से पूरा करने की बात कही।

यहां पर पिछले कई वषों से 26 लाख की लागत से बन रहे प्लस टू भवन आज भी अधूरा है। साथ ही 2016 में आरएमएस के द्वारा मिले 5 लाख की लागत से एक भवन के निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि इसका तत्काल कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मध्य विद्यालय में चावल के अभाव में मध्यान भोजन बंद होने की बात कही। उन्होंने बताया कि सैदपुर उच्च विद्यालय के द्वारा स्मार्ट क्लास हेतु वर्ग कक्षा के लिए आए 90 हजार के ऊपर खरीद को लेकर बिना पूर्व सूचना से ही उनके द्वारा खरीदने पर स्पष्टीकरण करने की बात कही।

पचगछिया में भी विद्यालय का निरीक्षण किया। पिछले दिनों इस्माइलपुर में एमडीएम में कीड़ा मिलने के मामले में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई करने की बात कहीं। डुमरिया विद्यालय में छुट्टी के बाद बच्चों को एमडीएम देने के मामले में जांच करने का निर्देश दिया है।