बिहपुर| बीते 21 फरवरी की सुबह औलियाबाद वार्ड-9 नौ निवासी कंपनी सिंह के पुत्र नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायलवस्था में रेल ट्रैक किनारे मिला था। मायागंज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसको लेकर पिता ने शनिवार को झंडापुर ओपी में आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि उनके बेटे की हत्या हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसे अधमरा कर पटरी किनारे फेंककर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया था। 20फरवरी की रात में नीतीश की बड़ी मां का श्राद्ध था। 21 फरवरी की सुबह करीब सवा चार बजे नीतीश झंडापुर के रतन चौधरी के जलकर से मछली खरीदने गया था, जहां किसी बात पर रतन व मनोज से उसकी नोकझोंक हो गई।
इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसकी लाठी व कुल्हाड़ी के बट से पीट-पीटकर अधमरा कर रेलपटरी के किनारे फेंक दिया था। नीतीश जब घर नहीं पहुंचा तो मैं खुद जलकर पहुंचा, जहां दोनों आरोपी मुझे देखकर भाग गए। वहीं जलकर का रखवाला भी भाग गया। इसी दौरान रेलपटरी के किनारे नीतीश लहुलुहान कराह रहा था। मैं पहुंचा तो नीतीश ने उसे बताया कि उक्त दोनों आरोपी ने मेरी पिटाई की है। ओपी प्रभारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।














