नवगछिया। रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा शनिवार को ग्राहक समागम व ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक ऑफ इंडिया भागलपुर अंचल के सहायक महाप्रबंधक सह उप आंचलिक प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं लगभग 60 ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र देकर करीब 1 करोड़ रुपये की राशि का ऋण वितरण करने के साथ ही लगभग 25 लाख रुपये एकमुश्त समझौता एनपीए खाताधारकों के द्वारा किया गया। मौके पर आंचलिक कार्यालय के उत्तम झा, भवानीपुर शाखा के वरीय शाखा प्रबंधक गोपाल कृष्ण, वरीय प्रबंधक मनीष सिंह, अधिकारी सोनल पुष्कर आदि मौजूद रहे।
