नारायणपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चकरामी निवासी अमित कुमार मंडल से शनिवार की अहले सुबह खुद को पुलिस बता पांच बदमाश स्कार्पियो उड़ा ले गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित अमित ने बताया कि शनिवार की कुछ लोग घर पर गाड़ी भाड़ा पर लेने के नाम पर घर में घुसे। खुद को पुलिस वाला बताया। उसमें एक ने कहा कि आपने जो गाड़ी खरीदी है वह चोरी की है और हत्या और अपहरण में शामिल रही है। इसी क्रम में एक ने खुद को गाड़ी मालिक बता उससे गाड़ी की चाभी मांगी। मामले को स्थानीय थाना में ले जाने की बात कहने लगे।
इसके बाद अमित अपने भाई के साथ गाड़ी लेकर पांचों को बिठाकर निकला। सनलाईट फिल्ड शाहपुर चौहद्दी होते हुए प्लेटफार्म दो से दो सौ मीटर की दूरी पर सेम नंबर की सफेद स्कार्पियो लगी थी। जहां से थाना चलने की बात कह फर्जी पुलिस वाले ने अपने वाहन में बैठने को कहा। उन्होंने अमित से गाड़ी की चाभी ले ली एक बदमाश गाड़ी लेकर थाने जाने की बात कहकर चला गया।

सुमित ने अमित को स्थानीय जनप्रतिनिधि को थाने लेकर आने की बात कहकर भेज दिया और खुद फर्जी पुलिस वालों की गाड़ी में बैठ गया। सुमित ने बताया कि एनएच चौक के पास गाड़ी थाना के विपरीत तरफ बढ़ा विरोध करने पर बीच की सीट पर बैठे एक लोग ने उनके गले पर हाथ डालकर उन्हें कब्जे में लेने का कोशिश की। उसे बीच में बैठाने की बात कह गाड़ी स्लो किया तो झपटकर उसका हाथ छुड़ाया। मौका पाकर गाड़ी सवार खगड़िया की तरफ भाग खड़े हुए। घटना थाना से महज दौ सौ मीटर कुछ ही दूरी पर घटित हुई। पीड़ित वाहन मालिक ने भवानीपुर थाना में आवेदन देते हुए गाड़ी बरामदगी का मांग किया हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
