नवगछिया। । खरीक थाना के एनएच 31 बगड़ी चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने बगड़ी निवासी कंपनी साह की 70 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी को जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी मिलते ही जेएसआई अजय कुमार यादव और पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। बाइक चालक बाइक छोड़ कर भागने में सफल रहा। जिसके कारण पुलिस बाइक को जब्त कर थाना लाई।

