Headlines

नवगछिया : दीपावली और छठ पूजा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन

नवगछिया। दिवाली और छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय के द्वारा पूर्व से चलाए जा रहे पूजा स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त परिचालन का निर्णय लिया गया है। कटिहार बरौनी रेलखंड में भी विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेन का परिचालन बढ़ाया गया है जिसमें कि चार अतिरिक्त फेरे के साथ ट्रेन सं 05616/05615 गुवाहाटी उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन गुवाहाटी से पांच नवम्बर से प्रत्येक रविवार को 26 नवम्बर तक, उदयपुर सिटी से 8 नवम्बर से प्रत्येक बुधवार को 29 नवम्बर तक किया जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं ट्रेन सं 05734/05733 कटिहार अमृतसर स्पेशल ट्रेन (भाया दिल्ली) अब पांच अतिरिक्त फेरे के साथ चलेगी। कटिहार से 4 नवम्बर से प्रत्येक शनिवार को 29 नवम्बर तक, अमृतसर से छह नवम्बर से प्रत्येक सोमवार को चार दिसम्बर तक परिचालन किया जाएगा।

वहीं पांच अतिरिक्त फेरे के साथ ट्रेन सं 05762/05761 कटिहार-रांची स्पेशल कटिहार से दो नवम्बर से प्रत्येक गुरुवार को 30 नवम्बर तक, रांची से तीन नवम्बर से प्रत्येक शुक्रवार को एक दिसम्बर तक परिचालन किया जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है