Headlines

नवगछिया : नरकटिया लतामबाड़ी गंगा धार में डूबने से बच्चे की मौत

बिहपुर । लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 13 मुसहरी टोला निवासी जोगी ऋषि देव का 13 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार की मौत नरकटिया लतामबाड़ी गंगा घाट के समीप डूब जाने से हो गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार मृतक गुलशन कुमार सोमवार को 2 बजे अपने अन्य तीन साथियों के साथ गंगा स्नान करने लतामबाड़ी नरकटिया गंगा घाट गया था। स्नान करने के दौरान ज्यादा पानी में चले जाने से डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचाने  की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाये।

घटना की जानकारी बिहपुर थाना एवं आंचल को दी गयी। सूचना मिलते हुए बिहपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन एवं अंचलाधिकारी बलराम प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आपदा मित्र रोहित कुमार सोनू कुमार राम, सूरज कुमार व अन्य के सहयोग से मंगलवार को दोपहर दो बजे मृतक को पानी से निकाल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। अंचलाधिकारी बलराम प्रसाद ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजे की राशि दी जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है