Headlines

नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. पिस्टल समेत जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि शराब और हथियार की तस्करी होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद झंडापुर थाना अध्यक्ष और एल टीएफ प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया, गठित टीम के द्वारा झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के मडवा गांव में चिक्कू कुमार एवं मिथुन कुमार के घर छापेमारी की गई। जहां पर पुलिस ने हथियार और विदेशी शराब को बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झंडापुर ओपी पुलिस एवं एएलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने दो देशी कट्टा ,एक देसी पिस्टल व 36 गोली के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया ।बरामद गोली में 315 बोर की 32 व 303 बोर की चार गोली है। वहीं घर के रसोईघर के छिपाकर रखा हुआ पांच बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुआ है।पुलिस कप्तान ने बताया कि धराया आरोपी मड़वा का ही मिथुन कुमार व चिकू राय है।

बताया गया कि दोनों अपराध के क्षेत्र में काफी लंबे समय से सक्रिय है। इधर ओपी प्रभारी ने बताया कि उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी को लेकर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं दोनो गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया।छापेमारी टीम में ओपी प्रभारी अजीत कुमार के अलावा एएलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप, दारोगा राहुल कुमार व उदय कुमार शाही व पुलिस बल शामिल थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है