बिहपुर। बिहपुर थाना परिसर में काली पूजा और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ सत्यनारायण पंडित व संचालन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने किया। बैठक में बताया गया कि 12 अक्टूबर को काली पूजा और दीपावली मनायी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं प्रतिमा स्थापित करने वाले पूजा कमिटी को हर हाल में लाइसेंस लेना होगा। जिसमें विसर्जन के रूट एवं विसर्जन घाट की जानकारी देनी होगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि काली पूजा और छठ पूजा के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पूजा के दौरान पूरे थानाक्षेत्र में पुलिस की लगातार गश्ती होगी। बैठक में महंत नवल किशोर दास, मनोज लाल, गौरव शर्मा, अलखनिरंजन पासवान,आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

