Headlines

नवगछिया : दिनदहाड़े गांव के बीचो-बीच पुरानी रंजिश में अधेड़ को गोली मारी, मायागंज रेफर

नवगछिया । गोपालपुर थाना के तीनटंगा करारी में अपराधी ने मंगलवार को विधि व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े गांव के बीचोबीच रामजन्म उर्फ रंजन यादव (45) पिता स्व. उदय नारायण यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बीच गांव में सरेआम कुख्यात सोनू यादव ने दो गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुचाया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे मायागंज अस्पताल भगलपुर रेफर कर दिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि घायल रामजन्म यादव मुख्य सड़क से अपने घर की ओर जा रहा था। उसी समय घात लगाए अपराधी ने उसका पीछा करते हुए उसे गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। उसके बाद अपराधी ने दूसरी गोली उसके सीने में मार दी, जिससे वह वहीं पर अचेत हो गया। अपराधी उसे मरा समझकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अचानक गोलीबारी की आवाज सुनकर लोग भागने लगे। घायल को वहां से उठाकर मुख्य सड़क पर लाया जहां पर गोपालपुर पुलिस ने उसे तत्काल गोपालपुर पीएससी लाया जहां से उसे नवगछिया भेज दिया गया।

गोपालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के पैर और सीने में गोली लगी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना पुरानी रंजिश के कारण अंजाम देने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। अपराधी सोनू यादव पूर्व में हत्या के मामले फरार चल रहा है। गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है