Headlines

नवगछिया : झंडापुर इमली चौक से शराब के नशे में दो गिरफ्तार.. आशाटोल गांव से भी

बिहपुर। झंडापुर ओपी ने शराब के नशे संदिग्ध हालत में घूम रहे बाइक सवार दो युवकों को शराब के नशे में दबोच लिया। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हुलो दास उर्फ राहुल दास और मिथलेश कुमार साकिन देव नंदन टोला थाना मुफ्फसिल जिला मुंगेर है। बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार दोनों शराबियों को पुलिस अभिरक्षा में  जेल भेजा गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर। प्रखंड के आशाटोल गांव से मंगलवार की सुबह भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब मामले में गांव के मनीष कुमार उर्फ मन्ना को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि तस्कर शराब मामले में फरार चल रहा था। बुधवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है