NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप.. मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

बिहपुर । शुक्रवार को बिहपुर थानाक्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपाड़ा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर वार्ड नंबर 13 में विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में मृतक महिला की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका 22 वर्षीय वर्षा कुमारी भ्रमरपुर निवासी नित्यानंद कुंवर के छोटे पुत्र सौरभ उर्फ छोटू कुंवर की पत्नी थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले लखीसराय के सूर्यगढ़ा से यहां पहुंचे। मृतका की मां ने थाना में दर्ज कराए केस में वर्षा को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है।

जिसमें पति सौरभ समेत तीन को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है