गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव में सोमवार को 70 वर्षीय विनय कुमार झा के साथ पूर्व के जमीन विवाद को लेकर हमला हुआ। दबंगों ने लाठी-डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके कारण वह घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विनय ने इसकी शिकायत गोपालपुर थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए मारपीट कर रहे थे। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उनके बाएं हाथ की अंगुली तोड़ दी।
विनय ने गोपालपुर पीएचसी में इलाज कराया और अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, वह कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।














