Headlines

नवगछिया : कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि भीषण कटाव शुरू.. एसडीओ ने लिया जायजा -Naugachia News

कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के बाद शुरू हुए भीषण कटाव से तटवर्ती गांवों में दहशत है। कई गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को एसडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार व एसडीआरएफ की टीम ने कोसी के तटवर्ती इलाके का जायजा लिया। टीम ने हरियो से लेकर मदरौनी तक जगह-जगह हो रहे कटाव को देखा। हरियो के सामने एक छोटी सी बस्ती कोसी के पानी से पूरी तरह से घिर गई है और वहां कटाव भी हो रहा है। बस्ती नदी के बिल्कुल मुहाने पर है, इससे घर कटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालात देखने के बाद एसडीओ ने बिहपुर सीओ को अविलंब सरकारी नाव की व्यवस्था करने व नियम अनुकूल राहत और बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगरा के सहोड़ा क्षेत्र में कोसी नदी ने बनाया लूप

रंगरा प्रखंड के सहोड़ा क्षेत्र में कोसी नदी ने लूप बना लिया है। जहां पर जलसंसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा है। एसडीओ ने उक्त स्थल पर भी कटावरोधी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जहांगीरपुर बैसी व सौकचा के बीच पांच सौ मीटर में कटाव काफी तीव्र गति से हो रहा है। हालांकि बस्ती नदी से कुछ दूरी पर है। नगरह व सौकचा के बीच भी कोसी नदी का कटाव काफी तीव्र गति से हो रहा है। एसडीओ ने इन दोनों स्थलों पर भी जल संसाधन विभाग के अभियंता को कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।

बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष :को बस्ती के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा के नदी का कटाव काफी तेज है। बचाव कार्य भी किया जा रहा है। पूरी रिपोर्ट डीएम को भी भेज कर स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

कहारपुर में 1.5 किमी में नदी का कटाव जारी

बिहपुर के कहारपुर व गोविंदपुर में कोसी का कटाव काफी तेज गति से हो रहा था। कहारपुर में 1.5 किमी के दायरे में नदी का कटाव जारी है। एसडीओ ने जलसंसाधन विभाग के अभियंता को तेज गति से कटावरोधी कार्य कराने का निर्देश दिया। खरीक के लोकमानपुर व सिंहकुंड पंचायत पूर्ण रूप से कोसी नदी से घिर गया है। सिंहकुंड में कोसी नदी का कटाव बस्ती के पास पहुंच गया है। एसडीओ ने खरीफ सीओ को लोगों की आवाजाही के लिए सरकारी नाव की व्यवस्था करने व जलसंसाधन विभाग के अभियंता को कटावरोधी कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मेरचा में 1.5 किलोमीटर के दायरे में कोसी नदी का कटाव तेज गति से हो रहा है।

हालांकि नदी गांव के से एक किलोमीटर दूर है। पर कटाव को रोकने के लिए आवश्यक बचाव कार्य करने का निर्देश जलसंसाधन विभाग के अभियंता को दिया। एसडीओ ने बताया कि बगजान बांध पर कुछ जगहों पर रेन कट होने से बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। तत्काल मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए गए है। चोरहर पंचायत में नदी से सटे हुए रिवर एज बस्ती है, वहां भी कटाव हो रहा है। चल रहे बचाव कार्य तेजी लाने को कहा गया है। खरीक बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को किनारे बसे परिवारों को समझाकर सुरक्षित स्थलों पर आवासित कराने व लगातार सूचना संग्रह करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है