Headlines

एनएच 31 सड़क मार्ग पर अपाचे बाइक पर तीन युवकों और 45 बोतल विदेशी शराब -Naugachia News

रंगरा | मंगलवार के दोपहर करीब दो बजे के आसपास रंगरा थाना क्षेत्र के चापर चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों से रंगरा पुलिस ने 45 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद सभी 750 एमएल की विदेशी शराब पंजाब निर्मित राजधानी ब्रांड के बताए जाते हैं। बरामद शराब को जब्त कर रंगरा थाने में रखा गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी अनुसार अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पश्चिम दिशा से कुरसेला की तरफ जा रहे थे। चापर चौक पर मौजूद पुलिस पिकेट के जवानों ने बाइक चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों को जब रुकने का इशारा किया तो वे बाइक लेकर भागने लगे।

इसी दौरान जब पुलिस जवानों ने भाग रहे बाइक सवार युवकों को खदेड़ा तो। थोड़ी दूर पर बाइक सवार युवक बैग में रखे शराब एवं मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग निकला। इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि मौके से बरामद शराब एवं अपाचे मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने में रखा गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है