बिहपुर के किराना दुकानदार के साथ साइबर ठग ने नौ लाख 85 हजार रुपये की ठगी की. साइबर ठग ने दुकानदार से रुपये कैसे ठगी की इसका उसे पता ही नहीं है. दुकानदार ने बताया कि बिहपुर में किराना दुकान चलाते है. दुकान का सामान लाने बंधन बैंक बभनगांवा में रुपये जमा किये थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुकान का सामान लाने रुपये निकालने गये, तो बैंक में रुपये ही नहीं थे. नौ लाख 85 हजार रुपये किस तरह ठगी हुई हैं, हमें पता नहीं है. साइबर ठग ने 20 ट्रांजक्शन किया है. 27 दिसंबर को 11 बार 50 हजार रुपये निकाला है.
30 दिसंबर को एक लाख लाख, 50 हजार रुपये चार बार, 35 हजार, 25 हजार रुपये निकाला है. बैंक में इसकी शिकायत की, तो बैंक मैनेजर स्टेटमेंट निकाल कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए साइबर थाना भेज दिया. साइबर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.














