बिहपुर। रविवार को प्रखंड के एसडी कालेज गौरीपुर के मैदान पर गौरीपुर इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के संयोजन में टी-10 शार्टपिच क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हुआ। उद्घाटन बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया। पहले दिन चार मैच खेले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहले मैच में भ्रमरपुर ने बभनगामा को आठ विकट से हराया। शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में बभनगामा को हराकर काजीकोरैया ने जीत दर्ज की। चिराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में गौरीपुर ने नरकटिया को हराया।
जिसमें मैन ऑफ द मैच चंदन झा रहे। वहीं चौथे मैच में गौरीपुर बी ने सुपर ओवर में खैरपुर को हराया। मैन ऑफ द मैच लालू को चुना गया। अंपायरिंग चंदन कुमार व विक्की कुमार, कमेंट्री महादेव कुमार और स्कोरिंग जीतो कुमार ने किया।












