नवगछिया : प्रखंड की लत्तीपुर उत्तरी पंचायत के अमरपुर गांव स्थित एक पोखर में असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया। इससे पौखर की सभी मछलियां मर गईं। मछलियों के मरने से मत्स्य पालक गहरे सदमे में हैं। मत्स्य पालकों ने बताया कि पोखर में जहर देने से करीब 30 क्विंटल मछलियां मरी हैं। जिससे हमलोगों को पांच लाख रुपए से अधिक की क्षति हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले को लेकर मत्स्य पालक सुबोध सिंह, विकास सिंह, नवीन सिंह, राकेश रोशन, दिलीप कुमार, चंद्रदेव सिंह, पंची सिंह व अशोक सिंह ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बिहपुर थाना में दिया है। जिसमें पोखर में जहर डालने वाले की पहचान करते हुए उस पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
घटना के बावत बिहपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री पप्पू सिंह निषाद ने भी पुलिस पदाधिकारियों से जांच व कार्रवाई करने की मांग की है। कई मत्स्य पालकों ने बताया कि हमलोगों में कई बैंक से व कई गांव में महाजन से कर्ज लेकर मछली पालन करते हैं। मछली पालन करके ही हमलोग अपने परिवार की जीविका चलाते हैं। इस घटना के कारण बैंक से व महाजन से लिया गए कर्ज को कैसे चुकाएंगे।

