NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

जमीन विवाद में 70 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

जमीन विवाद में 70 ला,, पूर्व वार्ड पार्षद विनोद यादव के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया  : परवत्ता थाना क्षेत्र की प्रियंका कुमारी ने गांव के ही पूर्व वार्ड पार्षद रसलपुर निवासी विनोद यादव व मदहदपुर निवासी चरित्र सिंह, विद्यानंद सिंह, प्रमोद सिंह, अजय सिंह के विरुद्ध भूमि विवाद के मामले में 70 लाख की रंगदारी मांगने और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रियंका का आरोप है कि सभी आरोपी हरवे हथियार से लेस हो कर आये और कहा कि तुम्हारे जमीन को खाली नहीं करेंगे. जमीन खाली करवाना है तो सत्तर लाख की रंगदारी दो.नहीं तो जमीन खाली नहीं करेंगे. मामले की  बाबत परवत्ता थानाध्यक्ष एके आजाद ने कहा कि मामला जमीन विवाद में गाली गलौज है. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है