कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बदमाशों ने ट्रैक्टर मालिक राजकुमार गुप्ता और चालक उमेश यादव का हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया और आलू लदे ट्रैक्टर को लेकर भाग गया। घटना रविवार की देर रात कबीर मठ के पास की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूर्णिया जिले के मीरगंज दमेली से 152 पैकेट आलू लाद कर मुंगेर जिले के जमालपुर ले जाया जा रहा था। रात में करीब दस बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोका और कहा कि आलू के बोरे नीचे गिर गए हैं। जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर रोका कि पीछे से ऑटो पर सवार छह बदमाश एक साथ पहुंच गये। दो बदमाश ट्रैक्टर पर चढ़कर ट्रैक्टर को अगवा कर नवगछिया की ओर चलते बने।

बदमाशों ने चालक और मालिक को अलग अलग दिशा में सड़क के किनारे बहियार में ले जाकर गमछा से हाथ पैर बांध फेंक दिया। हथियार का भय दिखा दोनों के पास से मोबाइल और नकदी छीन लिये। किसी तरह से हाथ-पैर छुड़ाकर दोनों कुरसेला स्टेशन होते हुए थाना पहुंचे। चालक रंगाकोल और मालिक गोपालपट्टी फलका का रहनेवाला है। इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।
मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही ट्रैक्टर को बरामद कर लिया जायेगा। – हरिमोहन शुक्ला, प्रभारी एसपी, कटिहार

