महेशखूंट में ऑटो पलटने से दबकर छात्र की मौत, छह से ज्यादा छात्र और छात्राएं घायल

भागलपुर / पटना

खगड़िया थाना क्षेत्र के अगुवानी-महेशखूंट मुख्य सड़क स्थित श्री रामपुर ठुठी गांव के पास सोमवार की सुबह एक ऑटो पलटने से दबकर ऑटो सवार एक छात्र की मौत हो गई। वहीं छह से ज्यादा छात्र और छात्राएं घायल हो गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृत छात्र थाना क्षेत्र के अगुवानी डुमरिया गांव निवासी संजय मंडल का का 16 वर्षीय बेटा गोलू कुमार बताया जा रहा है। तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो के पलटने से घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

वहीं घटना में घायल छात्र और छात्राओं में इंटर की छात्रा मौसम कुमारी, जूही कुमारी, रोहिनी कुमारी के अलावा छात्र मंगल कुमार, कन्हैया कुमार आदि हैं। सभी अगुवानी डुमरिया के छात्र हैं

प्राप्त जानकारी अनुसार सभी छात्र अगुवानी से ऑटो पर सवार होकर अगुवानी- महेशखूंट मुख्य सड़क से परबत्ता टयूशन पढ़ने जा रहे थेI इसी बीच श्री रामपुर ठुठी गांव के पास तेज गति से जा रहा ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। ऑटो पलटने पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दियाI I घायलों में मौसम की हालत गंभीर देख उसे खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया I घटना के बाद मृत छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया।