छठ पूजा को लेकर पथ परिवहन निगम की ओर से विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। निगम के पदाधिकारी की माने तो 11 नवंबर के दिन नहाय खाय के दिन से ही बसों पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसको देखते हुए 11, 12, 13 और 14 नवंबर तक यात्रियों को देखते हुए बसें अधिक फेरे लगाएंगी।

पूर्णिया रूटों पर 52, बेगूसराय में 23, कटिहार रूट पर 1, बांका रूटों पर 7, धोरैया रूट पर 2 और तारापुर रूट पर 1 बस दौड़ेगी। इसके अलावा अगर छठ पूजा पर यात्रियों की अधिक संख्या रही तो यहीं बसें जहां दो फेरे लगाती हैं वहां अब ये बसें तीन फेरे लगाएंगी।

निगम के अधीक्षक ज्योर्तिमय झा ने बताया कि छठ पूजा को देखते हुए रूटों पर बसों की बढ़ोतरी तो नहीं करेंगे पर रूटों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। बांका के लिए जो बसें 4-4 फेरे लगाती हैं उन बसों से 5-5 फेरे लगवाए जाएंगे। इसी तरह से अन्य रूटों पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

Whatsapp group Join