भागलपुर | बोलपुर और हावड़ा के बीच चलने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस का भागलपुर तक रूट विस्तार किया गया है। यह ट्रेन भागलपुर से हावड़ा वाया दुमका व बोलपुर ट्रेन 11 नवंबर से चलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!10 नवंबर को यह ट्रेन हावड़ा से चलकर भागलपुर पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 13015 अप हावड़ा से सुबह 10:40 बजे खुलकर दोपहर 1:40 बजे बोलपुर पहुंचेगी। यह प्रांतिक, सैंथिया, रामपुरहाट, पिनरगोरिया, शिकारीपाड़ा, दुमका, बारापलासी, हंसडीहा, मंदारहिल, बराहाट होते हुए भागलपुर आएगी। ट्रेन संख्या 13016 डाउन बोलपुर-हावड़ा कवि गुरु एक्सप्रेस भागलपुर से सुबह छह बजे खुलेगी।

