सांसद ने नवगछिया स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लिखा पत्र

नवगछिया: भागलपुर जिले के नवगछिया रेलवे स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भागलपुर लोकसभा के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने हाजीपुर रेलवे महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर नवगछिया रेलवे स्टेशन मुख्य पहुंच मार्ग का अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा है। अपने पत्र में सांसद ने कहा कि नवगछिया रेलवे स्टेशन रोड में सब्जी हाट लगाने के अधिकार को तहबाजारी अधिकार की स्वीकृति मंडल रेल प्रबंधक एक इंजीनियर सोनपुर द्वारा दिया गया है। जिस कारण पहुंच पथ पर आवागमन में यात्रियों व आम जनता को भारी कष्ट का सामना करना पड़ता है। अनेक यात्रियों की ट्रेनें भी सड़क जाम रहने के कारण टूट जाती है. वही अवैध अतिक्रमण कारियों द्वारा लाइसेंसधारी स्थानीय दुकानदारों के दुकानों के सामने जबरन दुकान लगाए जाने से स्थाई दुकानदारों को भारी मानसिक व आर्थिक क्षति हो रही है। मालूम हो की सहायक मंडल इंजीनियर थाना बिहपुर द्वारा नवगछिया स्टेशन मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की को लेकर 12 दिसंबर को कार्रवाई की गई थी। और कुछ दिन के लिए सड़क से अतिक्रमणकारियों को मुक्त भी कराया गया था। मगर पुनः पहुंच मार्ग को अतिक्रमित कर लिया जाने से स्थिति अत्यंत विकट हो चुकी है. और पुनः सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराना अति आवश्यक है। इसके लिए नवगछिया स्टेशन मुख्य मार्ग को स्थाई तौर पर अतिक्रमण कार्यों से मुक्त कराए जाने हेतु सब्जी हाट अन्य तहबाजारी लगाने जाने तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की बात कही है। इसके अलावा नवगछिया आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव की अगुवाई में नवगछिया स्टेशन रोड दुकानदारों के साथ मिलकर स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वरीय पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था।

