NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

विक्रमशिला सेतु बाधित: यात्रियों को राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत

विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने के कारण गंगा के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। अब यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

Whatsapp group Join

7 मई से 31 मई तक सरायगढ़–देवघर स्पेशल ट्रेन की एक जोड़ी चलाई जाएगी। यह ट्रेन मुंगेर रेल पुल के रास्ते चलेगी, जिससे उत्तर बिहार और भागलपुर–देवघर क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ट्रेन का रूट और समय
05573 सरायगढ़–देवघर स्पेशल रोज सुबह 3:05 बजे सरायगढ़ से खुलेगी और सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी का शेड्यूल
05574 देवघर–सरायगढ़ स्पेशल रोज 11:35 बजे देवघर से खुलेगी और भागलपुर, सुलतानगंज, मुंगेर, सबदलपुर, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा और सुपौल होते हुए रात 10:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन से सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और सीमांचल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और भागलपुर आने-जाने वाले लोगों की यात्रा आसान होगी।

इसके अलावा रेलवे ने जानकारी दी है कि 11 मई से 15 मई तक गया में काम के कारण पूर्णिया कोर्ट–राजगीर–हटिया कोसी एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेगी। 16 मई से यह ट्रेन फिर अपने सामान्य रूट पूर्णिया कोर्ट–सहरसा–पटना पर चलने लगेगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है