NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : नदी थाना कांड में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

नवगछिया : नदी थाना क्षेत्र में 2 मई 2026 को हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को घटना के बाद की गई त्वरित पुलिस कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है।

Whatsapp group Join

वादी लवकुश कुमार ने अपने आवेदन में बताया था कि उनके पिता चिटिया बहियार स्थित खेत देखने गए थे। इसी दौरान गांव के प्रशांत कुमार और 2-3 अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद नदी थाना में कांड संख्या 22/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में मुख्य अभियुक्त प्रशांत कुमार उर्फ प्रशांत राज को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शम्भु नाथ मिश्र के पुत्र हैं और औलियाबाद, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर के निवासी बताए जाते हैं।

थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है