खरीक : खरीक के नरकटिया और बिहपुर के गौरीपुर गांव के चार युवकों की सामूहिक रूप से गोली मारकर हत्या करने के मामले में पीड़ित परिजनों की सुध लेने जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पू यादव युवा जनाधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चक्रपाणि हिमांशु जाट नेता नागेंद्र सिंह त्यागी रविवार को खरीक के नरकटिया और लतीपुर पहुंच कर प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹25000 देकर उनके दुख की घड़ी में सांत्वना दिया. इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश और प्रदेश को अपराधियों और भ्रष्ट नेताओं के चंगुल से मुक्त कराना को जरूरी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हम पुलिस को 15 दिनों का समय देते हैं. 15 दिनों के अंदर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो जन अधिकार पार्टी सड़क और रेल को जाम करेगी. पुलिस 1 सप्ताह के अंदर हत्या कर लापता युवकों के लाश को बरामद करे . पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रत्येक परिवार को 25,000 रुपए दिए हैं. यह राशि उनके बैंक अकाउंट पर डाल दी जाएगी. लोकतंत्र को बचाने के लिए मुझे और मेरी पार्टी को जो भी करना होगा हम उसके लिए तैयार हैं

नरकटिया और गौरीपुर के 4 परिवारों के चिराग की हत्या कर दी गई. इतनी बड़ी घटना हुई राज्य सरकार चुप्पी साधे हुई है. विधि व्यवस्था तार तार हो गई है है. जान माल पर खतरा है. वाह सरकार जो लोगों को सुरक्षा नहीं नहीं मुहैया करा सकी उसे सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है. दा यदि नहीं संभल रही है तो नीतीश सरकार को अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए.
निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. मैंने कहा मुझे 72 घंटे का समय चाहिए पूरे प्रदेश से अपराधियों और भ्रष्ट नेताओं से लोकतंत्र को सदा के लिए हटा देंगे. इस अवसर पर युवा जनाधिकार पार्टी के डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ,जाट नेता नागेंद्र सिंह त्यागी,अजीत कुमार, सूरज कुमार,राकेश, बिट्टू सिन्हा समेत स्थानी ग्रामीण मौजूद थे.
