नवगछिया : शिव-विष्णु की एकता का दर्शन होता है रासलीला में – आचार्य भारत भूषण
नवगछिया । धर्मसंघ पीठ परिषद द्वारा तेतरी दुर्गा स्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के छठे दिन प्रवचन करते हुए प्रख्यात भागवत वक्ता और श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम के अध्यक्ष आचार्य (डॉ.) भारत भूषण जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण एक दूसरे के इष्ट हैं। इसीलिए भगवान श्रीकृष्ण भी आशेश्वर, रासेश्वर, गोपेश्वर,…