Headlines

नवगछिया : भ्रमरपुर स्थित सिद्ध पीठ मणिद्वीप की प्रतिमा मंदिर परिसर स्थित पोखर विसर्जित

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। मधुरापुर गंगा जहाज घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की मौजूदगी में प्रतिमाओं को विदाई दी गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर नारायणपुर रेलवे स्टेशन और चौहद्दी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं शाहपुर-चौहद्दी गांव की प्रतिमा नवटोलिया काली मंदिर घाट पर, भ्रमरपुर स्थित सिद्ध पीठ मणिद्वीप की प्रतिमा मंदिर परिसर स्थित पोखर में और भवानीपुर दुर्गा मंदिर की प्रतिमा ठाकुर बाड़ी पोखर में विसर्जित की गई।

विसर्जन के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी फैलने से श्रद्धालुओं को असुविधा हुई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती घाटों पर की गई थी।

राजस्व कर्मचारी अमित कुमार और सौरव गोस्वामी आपदा मित्रों, गोताखोरों और नाविकों के साथ मौके पर मौजूद रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। बेहतर व्यवस्था के कारण विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह से सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है