Headlines

नवगछिया : ढोलबज्जा में सड़क निर्माण को लेकर आरडब्ल्यूडी ने हाथ खड़े किये

ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) ने नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार की जर्जर सड़क की मरम्मत से हाथ खड़े कर लिए। आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता ने डीएम को पत्र लिखकर कहा कि 10 फीट की यह सड़क उनके विभाग के जिम्मे नहीं है। यह ग्राम पंचायत के जिम्मे है। ऐसे में इसकी मरम्मत का काम ग्राम पंचायत मद से ही हो सकेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, कुछ दिन पहले डीएम ने ढोलबज्जा बाजार की जर्जर स्थिति को देखते हुए विभागीय कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा था। डीएम का कहना था कि, सामरिक दृष्टिकोण से यह सड़क काफी महत्व का है। इस सड़क होकर कोसी के मधेपुरा-सुपौल और पूर्णिया-अररिया तक की सड़कें जुटती हैं, लेकिन जर्जर सड़क के चलते आवागमन की भी दिक्कत हो जाती है।

बाजार की इस सड़क की दुर्दशा डीएम ने भी देखी थी। तभी कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर मरम्मत आदि करने को कहा था। कार्यपालक अभियंता के पत्र पर डीएम ने अब पंचायती राज पदाधिकारी को इस सड़क की मरम्मत पंचायत मद से कराने को कहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है