नवगछिया । रंगरा थानाध्यक्ष महताब खान ने कटरिया रेलवे स्टेशन से सटे रेलवे क्वार्टर में हुये शिव शिष्य मतवाला की हत्या के मामले में फरार अपराधी साधुआ निवासी शातिर सनोज यादव को गुप्त सूचना के आधार पर दो लोडेड कट्टा और 18 गोली के साथ गिरफ्तार किया। सनोज यादव मतवाला हत्याकांड में फरार चल रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भूमि विवाद में मतवाला की हत्या किए जाने के बाद रंगरा थानाध्यक्ष ने सनोज यादव के पिता अनिल यादव और जय जय राम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।उस समय से सनोज यादव और महाराणा यादव फरार हो गया था।
जिसकी तलाश में रंगरा पुलिस ने कई जगह पर छापामारी की थी लेकिन दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। सनोज यादव के गांव आने की सूचना पर रंगरा थाना अध्यक्ष महताब खान ने सनोज यादव को दो लोडेड कट्टा और 18 गोली के साथ गिरफ्तार किया।

