NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नाव पलटी : किशोर की डूब कर मौत

nav_palta

Whatsapp group Join

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के लोकमानपुर में मवेसी पालकों  और किसानों से लदा ओवर लोडेड डेंगी नाव उफनाई कोसी के मझधार में गुरूवार को डूबने से किशोर अमर कुमार उर्फ कैलू की मौत हो गयी। नाव पर सवार मृतक की माँ रेखा देवी  वकीला देवी चाँदनी देवी और संजो देवी समेत अन्य लोगों ने नदी में छलांग लगाकर जान बचायी। स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में तैर कर जान बचाने का प्रयास कर रही महिलाओं को बचा लिया गया है। मिली जानकिरी के मुताबिक अमर अपनी माँ रेखा देवी और परोस के लोगों के साथ डेंगी नाव पर सवार होकर मवेसी का चारा लाने के गुरूवार को करीब 11 बजे दिन में लोकमानपुर गांव से बासा दियारा को लिये गया था।गांव से कुछ ही दूर जाने पर कोसी के उफान से ओवर लोडेड नाव बीच मझधार में डगमगाने लगी ।छोटा नाव असंतुलित हो गया ।उफनाई कोसी की लहरों की चपेट में आने से नाव में पानी भरने लगा ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की असंतुलित होते ही नाव पर अफरा तफरी जिससे नाव नदी में डूबने लगा। नाव पर सवार आधा दर्जन लोगों ने नदी में छलांग लगा तैरकर जान बचायी।रेखा देवी औरमृतक के पिता सदानन्द सिह को इस बात का मलाल है किवह चाह कर भी नदी के तेज प्रवाह में बह रह लाडले को नहीं बचा पाया।अमर के लाश को नाविकों की मदद से बरामद कर लिया गया है।नौका दुर्घटना में किशोर की मौत सेलोकमानपुर में मातमी सन्नाटा है। मृतक के पिता सदानन्द का रोते रोते बुरा हाल है। महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए ईलाँज के लिए अनुमण्डलीय अस्पताल से मायागंज रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुँची खरीक पुलिस एएसआई निसार अहमद ने लाश को पोस्टमार्टम कराने अनुमण्डलीय अस्पताल भेज दिया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है