Headlines

नवगछिया के बनिकपुर हाल्ट के पास टूटी पर दौड़ गयी पैसेंजर ट्रेन

, टला रेल हादसा
ट्रेन के चालक की सूझ बूझ से टला हादसा
आधे घंटे के बाद दाेबारा चालू किया गया ट्रेक
नवगछिया से इन्जिनियराे की टीम ने किया ट्रैक ठीक

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया  :  पूर्व मध्य रेल के बरौनी – कटिहार रेल खंड अंतर्गत नवगछिया और कटरिया स्टेशन के बीच बनिकपुर हाल्ट के समीप बड़ी घटना बाल-बाल टल गई. मालूम हो कि बनिकपुर होल्ट के पास शुक्रवार काे डाउन ट्रेक 55222 डाउन बरौनी कटिहार पैसेंजर ट्रेन दौड़ गयी. पैसेंजरों को जोरदार झटका महसूस होने के बाद हल्ला कर और ट्रेन की जंजीर को खींचकर इसकी सूचना चालक को दी. चालक ने बड़ी मुश्किल से ट्रेन को नियंत्रित किया.
ड्राईवर द्वारा ट्रेन को रोककर नजदीक के स्टेशन नवगछिया को सूचित किया. जानकारी मिलते ही पीडब्लूआई सुदीन मंडल द्वारा मौके पर पहुँच कर टूटी पटरी में क्लैम्प लगाकर पटरी काे ठीक किया गया. मालूम हाे की पैसेजर का समय  नवगछिया मे सुबह छ: बजकर पैंतीस मिनट है, मगर वह नवगछिया एक घंटा बारह मिनट लेट पहुची थी. नवगछिया से ट्रैन 7:56 में खुली थी. और बानिक पुर हाल्ट के पास टूटी पटरी पर ही डर गई स्थानीय लोगों ने कहा कि गनीमत थी ट्रेन की रफ्तार कोहरे के कारण अपेक्षाकृत कम थी नहीं तो बड़ी घटना अवश्यंभावी हो जाती. मानिकपुर हाल के पास करीब आधे घंटे तक पैसेंजर ट्रेन खरीदी अभियंताओं की टीम द्वारा पटरी को दुरुस्त कर दिए जाने के बाद पुनः ट्रेन को रवाना किया गया. पैसेजर ट्रेन मे सवार कई यात्रीयाे काे जब अचानक ट्रेन रूकने के बाद पटरी टूटी होने की जानकारी मिली ताे पहले ताे यात्री काफी डर गये, इसके बाद ड्राईवर की सूझ बूझ के द्वारा जान बचने काे लेकर सभी यात्रीयाे ने ड्राईवर काे धन्यवाद भी दिया. घने काेहरे के बाद भी चालक द्वारा टूटी पटरी देख हादसा काे टाल देना बडी बात है. यात्रीयाे ने चालक काे रेलवे की तरफ से सम्मानित करने की मांग भी की. नवगछिया स्टेशन मास्टर एन के तिवारी ने बताया की ठंड के कारण पटरी टूट गई थी. जिसे ड्राईवर द्वारा देख कर ट्रेन काे राेक दिया गया. करीब आधा घंटा ट्रक बाधित रहा पटरी की मरम्मती का काम कर ट्रेन काे निकाल दिया गया है. वही उन्हाेने कहा की इसकाे लेकर अन्य ट्रेन पर किसी प्रकार का काेई प्रभाव नही पडा है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है