महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में दुमका को हराकर खगड़िया बना चैंपियन -Naugachia News
नारायणपुर- पुलिस जिला नवगछिया व खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पैंकात के मध्य बिधालय के मैदान पर संतोषी मेला के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में दुमका की टीम को खगड़िया ने 3-2 से हराकर चैंपियन बना.
प्रतिक्रिया में दोनो टीम के बेहतरीन प्रदर्शन व रोमांचक मुकाबले में खेलप्रेमी दर्शकों का तांता लगा रहा.विजेता व उपविजेता टीम को मेला कमेटी के शिक्षक राकेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, समाजसेवी पवन यादव, पुर्व सीनेट सदस्य सत्यम प्रियदर्शी ने पुरुस्कृत कर सम्मानित किया.

मेले में आसपास के दर्जनों गांवों के महिला पुरूष जुटे हुए थे. सोमवार की संध्या आयोजन समिति व ग्रामीणों की मदद से प्रतिमा का विसर्जन पुलिस की मौजूदगी में किया गया.

