NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया। कटिहार–नवगछिया रेलखंड के अंतर्गत कुरसेला यार्ड में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Whatsapp group Join

मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के शिशवा गांव निवासी स्वर्गीय मुक्ति यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश यादव किसी कारणवश प्लेटफार्म पर मौजूद थे, तभी अचानक एक गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही जान चली गई।

घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है